उन्नाव जिला कारागार में बंदियों के लिए शुद्ध पेयजल, ठंडे पानी व प्रशिक्षण की नई व्यवस्था

उन्नाव। बंदियों के स्वास्थ्य, सुविधा और सुधारात्मक वातावरण को देखते हुए उन्नाव जिला कारागार में कई नई सुविधाओं की शुरुआत की गई। सांसद साक्षी महाराज ने शुक्रवार को यहां आर.ओ. प्लांट व वॉटर कूलर का उद्घाटन किया। इस पहल से सभी बंदियों को अब शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा।

महिला बंदियों के लिए विशेष ध्यान

सांसद ने जिला कारागार के अस्पताल बैरक, महिला बैरक और महिला बंदियों के कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंदियों के लिए काउंसिलिंग कक्ष तैयार करने तथा सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प और अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए, जिससे बंदियां रिहाई के बाद आत्मनिर्भर हो सकें।


सुधार और अनुशासन की सराहना

सांसद ने कहा कि बंदियों को देश व समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए अनुशासन, स्वच्छता और सकारात्मक माहौल बेहद जरूरी है। उन्होंने जेल प्रशासन की स्वच्छता, अनुशासन और बंदियों के आचरण की प्रशंसा की।

गौशाला और हरी सब्ज़ियों की पहल

सांसद ने जेल परिसर में संचालित गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया और कहा कि यह पहल बंदियों को स्वावलंबन और पशुपालन जैसी गतिविधियों से जोड़ती है। सांसद ने जेल में उत्पादित हरी सब्जियों व अन्य कृषि उत्पादों को आपूर्ति व्यवस्था में शामिल करने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग करने को कहा।



महिला बंदियों से लंबा संवाद

सांसद ने महिला बंदियों के साथ दो घंटे तक सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण का भरोसा दिया। उन्होंने बंदियों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी।

मौजूद अधिकारी

इस मौके पर, वरिष्ठ विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जेल अधीक्षक, कारागार चिकित्साधिकारी, महिला कारागार प्रभारी, गीता सिंह, नीलम कुमारी, भगवती, उपजेलर, पृथ्वीराज, वरिष्ठ सहायक व कृष्णकुमार शर्मा (शिक्षाध्यापक) सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *