स्टेशन पर जीआरपी द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति अभियान


उन्नाव। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर उत्तर प्रदेश जीआरपी द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में थाना जीआरपी उन्नाव ने मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान को चलाया। जीआरपी प्रभारी अरविंद पांडे ने बताया कि मिशन शक्ति (पंचम चरण) नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता हेतु महिलाओं बालिकाओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा व साइबर क्राइम संबंधी अपराध व यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में तथा महिलाओं की मदद के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया और समझाया गया।

मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट कार्ड ट्रेनों में महिला यात्रियों को वितरित किए गए और स्टेशन पर चस्पा किया गया। जीआरपी द्वारा महिला यात्रियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई डायल 112 पुलिस आपातकालीन सेवा नंबर
वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर 181,1091 सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 समेत आपातकालीन अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    जिला सूचना कार्यालय उन्नाव के नवीन कार्यालय का भव्य लोकार्पण

    उन्नाव। जनपद उन्नाव में जिला सूचना कार्यालय के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।…

    शेयर करें

    सामाजिक भेदभाव देश के विकास में सबसे बड़ी वाधा-अजय अनमोल

    उन्नाव। किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने  दुनियां में अपने देश के पिछड़ने में सामाजिक असमानता को सबसे बड़ी वाधा वताते हुए इसके विरुद्ध बाबा साहब द्वारा  किये…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *