मिलावटी खोए और निर्मित मिठाइयो पर विभाग ने कसा शिकंजा

शुक्लागंज क्षेत्र में नकली खोया बना रहे व्यापारी पर कार्यवाही

उन्नाव। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उ.प्र. के जिला अध्यक्ष सूरज मिश्रा द्वारा त्योहार आते हैं मिठाइयों में मिलावट को लेकर सहायक आयुक्त खाद ( π) को ज्ञापन दिया गया जिसको संज्ञान में लेकर अधिकारी प्रियंका सिंह जी द्वारा कार्यवाही करी गई त्योहारों का मौसम आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। दीपावली के नजदीक आते ही मिठाइयों में मिलावट का खेल जमकर चलने लगा है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रियंका सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा शैलेश कुमार दीक्षीत के नेतृत्व में शुक्लागंज के देवारा कला क्षेत्र में छापेमारी की गई।
इस दौरान देवाराकला सहजनी में बिना लाइसेंस चल रहा खोया बनाने का कारखाना पकड़ा गया। मौके पर लगभग 48 हजार रुपये का सामान सीज कर दिया गया। टीम ने पाया कि कारखाना संचालक रवि कुमार किराये के मकान में अवैध रूप से भट्ठियों पर खोया तैयार कर रहा था। मौके से सफेद पाउडर, कलर वनस्पति तेल, स्किम्ड मिल्क पाउडर और रिफाइंड घोल बरामद हुआ। अधिकारियों ने लगभग 36,775 रुपये का मिल्क पाउडर, वनस्पति और रिफाइंड घोल नष्ट कराया। इसके अलावा 150 किलो स्किम्ड मिल्क और 13 किलो संदिग्ध सफेद पाउडर सीज किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 48,030 रुपये बताई गई।
सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रियंका सिंह ने बताया कि संचालक रवि कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। टीम ने मौके से खोया, सफेद पाउडर, वनस्पति और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।इसके अलावा आदर्शनगर क्षेत्र में भी जांच अभियान चलाया गया। वहां एक किराना दुकान पर बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने की जानकारी मिली। निरीक्षण के दौरान 39 किलो खोया नष्ट कराया गया और दुकान को बंद करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    उन्नाव में “गोगो पेपर कोन” के नाम पर मौत का सामान!

    स्कूलों तक पहुंचा नशे का जाल, प्रशासन बना मूकदर्शकउन्नाव। जनपद में “गोगो पेपर कोन” का बढ़ता कारोबार अब बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर उतारू दिखाई दे…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *