विद्या भारती क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर के अमित को रजत पदक

विद्यालय परिवार को गर्व की अनुभूति – प्रबंधक राकेश कुमार

शुक्लागंज। विद्या भारती के क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शुक्लागंज के अंडर-19 वर्ग के छात्र भैया अमित ने लंबी कूद प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।शनिवार को आयोजित विद्यालय के वंदना सत्र में प्रबंधक श्री राकेश कुमार जी ने पदक विजेता अमित को पदक पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र मिश्रा ने खेलकूद की महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को खेल भावना अपनाने की प्रेरणा दी।
प्रबंधक राकेश कुमार जी ने “भारत माता की जय” के घोष के साथ विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि –
> “भैया अमित की यह उपलब्धि संपूर्ण विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।”
कार्यक्रम में वाणिज्य प्रवक्ता अशोक त्रिपाठी, ओम बाबूजी, श्याम दत्त अवस्थी, रवि गुप्ता, मुनेंद्र द्विवेदी, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, अजय जी सहित बड़ी संख्या में बंधु-भगिनी एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप द्विवेदी द्वारा किया गया।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    सामाजिक भेदभाव देश के विकास में सबसे बड़ी वाधा-अजय अनमोल

    उन्नाव। किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने  दुनियां में अपने देश के पिछड़ने में सामाजिक असमानता को सबसे बड़ी वाधा वताते हुए इसके विरुद्ध बाबा साहब द्वारा  किये…

    शेयर करें

    किसानों को ट्रांस गंगा सिटी में मिलेंगे बेस कीमती निशुल्क प्लॉट, जीवन स्तर में होगा बड़ा सुधार

    शुक्लागंज। ट्रांस गंगा सिटी में किसानों को बेस कीमती निशुल्क प्लॉट दिए जाने की योजना से उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार आने की उम्मीद जताई गई है। यह विचार…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *