नगर के प्रतिष्ठित खेल प्रशिक्षक प्रदीप द्विवेदी अखिल भारतीय खो-खो खेल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग)–2025-26, हापुड़ के लिए निर्णायक के रूप में नामित

शुक्लागंज (उन्नाव)। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर के वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक प्रदीप द्विवेदी (पी.टी.आई.) को इस वर्ष आयोजित होने वाली अखिल भारतीय खो-खो खेल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) के लिए निर्णायक (रेफरी) के रूप में नामित किया गया है। यह अखिल भारतीय प्रतियोगिता 8 से 11 नवंबर 2025 तक हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगी।

यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे शुक्लागंज नगर के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र मिश्र, प्रबंधक श्री राकेश कुमार, एवं समस्त आचार्य परिवार ने प्रदीप द्विवेदी को इस सम्मानजनक चयन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि “प्रदीप द्विवेदी सदैव विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, लगन और खेल भावना का पाठ पढ़ाते हैं। उनका चयन विद्यालय की उत्कृष्ट खेल परंपरा का प्रतीक है।

खेल प्रशिक्षक प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि वे वर्ष 2009 में विद्या भारती योजना से जुड़े थे और तब से लगातार विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि, उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा, “खो-खो मेरा विशेष क्षेत्र है। मैं वर्ष 2009 से अब तक आयोजित सभी अखिल भारतीय खो-खो प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुका हूँ। यह खेल मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि खो-खो केवल एक खेल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सामूहिकता की भावना का जीवंत उदाहरण है। इस खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में तीव्रता, सजगता और टीम भावना विकसित होती है। जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है।

विद्यालय परिवार ने प्रशिक्षक द्विवेदी की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए प्रेरणादायक बताया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपने प्रिय पी.टी.आई. सर को बधाई दी और गर्व की अनुभूति व्यक्त की।

प्रदीप द्विवेदी ने अंत में कहा कि वे इस अवसर को विद्यालय और अपने छात्रों को समर्पित करते हैं, जिन्होंने हमेशा उनका सहयोग और सम्मान किया है।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *