तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 यात्रियों में 11 यात्री घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

संवाददाता:अस्तित्व कुशवाहा

उन्नाव। दही चौकी क्षेत्र के पुरवा रोड पर दरोगा खेड़ा गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उन्नाव से पुरवा–मौरावां रूट पर चल रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 11 लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दही चौकी पुलिस और स्थानीय टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि ज्यादातर घायलों को हाथ-पैर व सिर में चोटें आई हैं, जबकि दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

घायल यात्रियों की पहचान अंशुमान गौतम (बछोरा), कीर्ति सिंह (मोरवा), सुनीता दीक्षित (खुड़ी), आरती (मगतखेड़ा), मैनुद्दीन (पुरवा), अजय सिंह (मौरव्वा), रिंकी (लोहली), दुर्गेश और रेखा के रूप में हुई है। शेष घायलों का उपचार बिछिया सीएचसी में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस किसी गड्ढे में उतरने के बाद बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के समय बस सामान्य रफ्तार से तेज बताई जा रही थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे हटवाया और यातायात बहाल कराया। उधर, पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर नियमित गश्त और स्पीड चेकिंग बढ़ाने की बात कही है। हादसे के बाद घायल यात्रियों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    उन्नाव में “गोगो पेपर कोन” के नाम पर मौत का सामान!

    स्कूलों तक पहुंचा नशे का जाल, प्रशासन बना मूकदर्शकउन्नाव। जनपद में “गोगो पेपर कोन” का बढ़ता कारोबार अब बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर उतारू दिखाई दे…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *