उन्नाव में चौकीदार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने चाचा के बेटे पर लगाया हत्या का आरोप, जमीन विवाद बताई वजह

संवाददाता: अस्तित्व कुशवाहा
उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक ब्रजपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शनिवार सुबह मौरावां थाना क्षेत्र के पास मिला। परिजनों ने चाचा के बेटे नीरज पर हत्या करने का आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है। बता दे कि मृतक की पहचान महारानी खेड़ा निवासी ब्रजपाल (25) पुत्र राम सजीवन के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों का आरोप है कि ब्रजपाल मौरावां थाने में चौकीदार का काम करता था और रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। उन्होंने ब्रजपाल के चाचा के बेटे नीरज पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद के कारण नीरज ने ब्रजपाल की हत्या की है। ब्रजपाल अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। परिवार ने बताया कि वह शांत स्वभाव का था और उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है और ग्रामीणों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के आरोपों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    उन्नाव में “गोगो पेपर कोन” के नाम पर मौत का सामान!

    स्कूलों तक पहुंचा नशे का जाल, प्रशासन बना मूकदर्शकउन्नाव। जनपद में “गोगो पेपर कोन” का बढ़ता कारोबार अब बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर उतारू दिखाई दे…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *