शुक्लागंज में गैस सिलेंडर विस्फोट से महिला की मौत

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में मंगलवार सुबह उस समय हाहाकार मच गया, जब खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू (37) पत्नी सुभाष गुप्ता के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से गांधीनगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रही थी। मकान मालिक यशोदा नगर के निवासी हैं। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब खुशबू रसोई में खाना बनाने में व्यस्त थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रसोई में अचानक गैस सिलेंडर से तेज लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि खुशबू खुद को बचा पातीं, आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी और आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो गया। कुछ ही देर बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन और पड़ोसी तुरंत डायल 112 पर सूचना देने में जुट गए। सूचना मिलते ही गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से झुलसी खुशबू को एंबुलेंस के जरिए तत्काल उर्सला अस्पताल, कानपुर भेजा गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार शुरू किया, लेकिन शरीर का अधिक हिस्सा झुलस जाने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। खुशबू की मौत की खबर से परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया।

मृतका की 16 वर्षीय बेटी शगुन घटना के समय स्कूल गई हुई थी। घर लौटने पर उसे मां की मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद वह बदहवाश हो गई। पति सुभाष गुप्ता की गांधी नगर में गुप्ता जनरल स्टोर नाम की दुकान चलती है, जो द्वारिका मोनी स्कूल के पास स्थित है। रोज़ की तरह दुकान खोलने की तैयारी में निकले सुभाष को घर वालों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद वह तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।परिवार के अनुसार खुशबू कानपुर के श्याम नगर स्थित एक निजी ऑफिस में काम करती थीं और रोजाना आने-जाने के चलते काफी व्यस्त रहती थीं। सुबह घर का काम निपटाकर वह ऑफिस जाने की तैयारी करती थीं। उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *