ग्रामीण अंचल पीपरखेड़ा कटरी में गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर की ओर से ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

शुक्लागंज। स्थानीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर द्वारा पीपरखेड़ा कटरी में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान की धर्मपत्नी  गुड्डी देवी ने की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी विषय की मर्मज्ञ आचार्य बहन संध्या मिश्र तथा अंग्रेजी विषय की विशेषज्ञ आचार्या बहन प्रीति तिवारी ने उपस्थिति दर्ज कराई।दोनों ही वक्ताओं द्वारा प्रस्तुत विषय-वस्तु को सुनकर वहां उपस्थित मातृशक्ति अत्यंत प्रभावित हुई।आचार्य संध्या जी ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद शक्ति-स्वरूपा मातृशक्ति से संकल्प भी दिलवाया। इसके पश्चात समाज में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली दो सम्मानित माताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में लगभग 100 मातृशक्ति एवं बहनों की उपस्थिति रही।समापन के पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती गुड्डी देवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।अंत में आचार्य बहन प्रीति तिवारी ने सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गीत का मधुर गायन कराया।
इस कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रमुख द्वारा संप्रेषित की गई।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    उन्नाव में “गोगो पेपर कोन” के नाम पर मौत का सामान!

    स्कूलों तक पहुंचा नशे का जाल, प्रशासन बना मूकदर्शकउन्नाव। जनपद में “गोगो पेपर कोन” का बढ़ता कारोबार अब बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर उतारू दिखाई दे…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *