नए गंगा पुल के खतरनाक गड्ढे की मरम्मत को लेकर अधिशाषी अभियंता को सौंपा गया पत्र, जल्द होगा स्थायी समाधान

शुक्लागंज। आज लोक निर्माण विभाग (उन्नाव) के अधिशाषी अभियंता  एच.डी. अहिरवार को नए गंगा पुल के बीचों-बीच बने खतरनाक गड्ढे की मरम्मत व पुनर्निर्माण को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया।
प्रतिदिन हजारों वाहन सवार इस पुल से गुजरते हैं, ऐसे में पुल के बीच स्थित यह गड्ढा कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गड्ढे की कई बार मरम्मत हो चुकी है, लेकिन कुछ ही समय बाद वही स्थिति दोबारा बन जाती है, जिससे जनता की जान जोखिम में पड़ती रहती है। पत्र में तकनीकी जांच कराकर गड्ढे का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई। सार्वजनिक सुरक्षा के महत्व को देखते हुए अधिशाषी अभियंता ने आश्वासन दिया कि तत्काल प्रभाव से गड्ढों को भर कर अस्थायी रूप से समस्या का निस्तारण कर दिया गया है।

अधिशाषी अभियंता ने बताया कि—

स्थायी समाधान हेतु पूरे स्लैब का पुनर्निर्माण आवश्यक है। पुनर्निर्माण कार्य के दौरान कुछ दिनों के लिए यातायात प्रभावित हो सकता है, लेकिन भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए यह अत्यंत जरूरी है।स्थायी मरम्मत के लिए स्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए दोनों ओर लो हेड बैरियर लगाने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *