पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह का शुक्लागंज में सख्त एक्शन, जाम मुक्ति से लेकर पैदल गश्त तक बड़ी पहल

शुक्लागंज/उन्नाव। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या पर लगाम लगाने के लिए उन्नाव पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को शुक्लागंज स्थित नवीन गंगा पुल का औचक निरीक्षण किया। पुल पर लगातार लगने वाले जाम, अवैधानिक पार्किंग और ट्रैफिक अव्यवस्था को देखते हुए एसपी ने मौके पर मौजूद ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस टीम से विस्तृत जानकारी ली।

कोतवाली प्रभारी अजय सिंह को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली प्रभारी अजय सिंह को आवश्यक निर्देश दिए कि

गंगा पुल पर हर हाल में जाम की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

पिक आवर्स में अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए।

नो-एंट्री और वन-वे की सख्ती से पालन कराया जाए।

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

एसपी ने यह भी कहा कि आम जनता को जाम में घंटों फंसा रहना पड़े, यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजधानी मार्ग और बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त

निरीक्षण के बाद एसपी उन्नाव ने भारी पुलिस बल के साथ राजधानी मार्ग, शुक्लागंज बाजार, गंगाघाट क्षेत्र और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा व ट्रैफिक संबंधी समस्याओं की जानकारी भी ली।

जनता को सुरक्षा का भरोसा

पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में हुई इस सघन गश्त से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। एसपी की मौजूदगी से न केवल असामाजिक तत्वों पर रोक लगेगी बल्कि ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश

पैदल गश्त और निरीक्षण के जरिए एसपी ने स्पष्ट कर दिया कि—
उन्नाव पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह चौकस है, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, और जाम की समस्या को स्थायी रूप से खत्म किया जाएगा।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एएसपी दीपक यादव ने किया केंद्र का निरीक्षण

    शुक्लागंज/उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।…

    शेयर करें

    जिला सूचना कार्यालय उन्नाव के नवीन कार्यालय का भव्य लोकार्पण

    उन्नाव। जनपद उन्नाव में जिला सूचना कार्यालय के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *