शिव जानकी होम्यो हाल का शुभ उद्घाटन, महाशिवरात्रि पर हुआ शुभारंभ

शुक्लागंज (उन्नाव)। पश्चिमी चौकी क्षेत्र के चम्पापुरवा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव जानकी होम्यो हाल का भव्य शुभ उद्घाटन किया गया। धार्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिवाकर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति आज के समय में सुरक्षित और प्रभावी उपचार का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। क्लिनिक के संस्थापक डॉ. सत्यवान सिंह चौहान ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर क्लिनिक का संचालन प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथिक उपचार प्रदान करना है। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कई चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने क्लिनिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के इस प्रयास की सराहना की।
यह शुभारंभ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    जिला सूचना कार्यालय उन्नाव के नवीन कार्यालय का भव्य लोकार्पण

    उन्नाव। जनपद उन्नाव में जिला सूचना कार्यालय के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।…

    शेयर करें

    सामाजिक भेदभाव देश के विकास में सबसे बड़ी वाधा-अजय अनमोल

    उन्नाव। किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने  दुनियां में अपने देश के पिछड़ने में सामाजिक असमानता को सबसे बड़ी वाधा वताते हुए इसके विरुद्ध बाबा साहब द्वारा  किये…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *