जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश – संगठन की शक्ति

उन्नाव। आज के दौर में पत्रकारिता केवल खबर लिखने या दिखाने का माध्यम नहीं रही, बल्कि यह सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी का संघर्ष बन चुकी है। ऐसे समय में जब पत्रकारों पर दबाव, भय और अन्याय लगातार बढ़ रहा है।तब जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पत्रकारों के लिए एक मजबूत कवच बनकर खड़ा है। यह संगठन पत्रकारों की एकता, आत्मसम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। यहां हर पत्रकार अकेला नहीं, बल्कि एक परिवार का हिस्सा है।—जहां दुख-सुख साझा होते हैं, आवाज को ताकत मिलती है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष को दिशा मिलती है। संस्थापक। प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में यह संगठन सिर्फ बैठकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जमीनी स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, सम्मान समारोहों, प्रशिक्षण और अधिकारों की लड़ाई में निरंतर सक्रिय रहा है। उनका स्पष्ट संदेश है।
“जब तक पत्रकार एकजुट रहेंगे, तब तक सच को कोई दबा नहीं सकता।”


आज जरूरत है कि हम व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की शक्ति को पहचानें। एकजुट पत्रकार न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि समाज और लोकतंत्र को भी मजबूत करता है। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश हमें यह सिखाता है।कि
एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आइए, हम सब मिलकर इस संगठन को और मजबूत करें,
सच के साथ खड़े रहें,
और पत्रकारिता की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

न्याय बनाम कानून – एक लकीर

एक संगठन — एक आवाज — एक संकल्प

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ✊

शेयर करें
  • Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *