भूमि संख्या-408 पर संग्राम, 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज मझरा पीपरखेड़ा गांव में जमीन के विवाद का मामला

शुक्लागंज। मझरा पीपरखेड़ा गांव में जमीन पर कब्जा और मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने 13 नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित द्वारा तहसील में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
पोनी रोड रामनगर निवासी गणेश शंकर मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मझरा पीपरखेड़ा में भूमि संख्या-408 को उन्होंने अजीत तिवारी से अपने नाम बैनामा कराया था। उक्त जमीन में चंद्रभाल सिंह का भी कुछ हिस्सा था, जिसे उन्होंने पूर्व में बेच दिया था। आरोप है कि चंद्रभाल सिंह की मृत्यु के बाद उनके वारिस—अर्जुन सिंह, तेजपाल सिंह, अमर सिंह और जयदेवी—ने फर्जी तरीके से विरासत में अपना नाम दर्ज करा लिया। पीड़ित का आरोप है कि साजिश के तहत कई बार जमीन बेचने और कब्जा करने का प्रयास किया गया। 27 जनवरी और 30 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर अर्जुन सिंह, तेजपाल सिंह, अमर सिंह, जयदेवी, रोहित वर्मा, सचिन यादव, अनमोल सिंह, चंदन, राम तिवारी, मिट्टू गुप्ता, नासिर, राजकुमार निषाद, सारिक सहित 13 नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *