समानता, सम्मान और आत्मविश्वास का संदेश देता एक सराहनीय प्रयास
लखनऊ।मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए स्वामी गंगाराम दास मानव उत्थान सेवा समिति (गोमतीनगर विस्तार) द्वारा शिरोज कैफे में 5 अप्रैल 2026 को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ उपहार देना नहीं, बल्कि उन जिंदादिल महिलाओं के आत्मविश्वास को और मजबूत करना था, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद जिंदगी से हार नहीं मानी। आयोजन के जरिए समाज को यह संदेश दिया गया कि एसिड अटैक सर्वाइवर्स किसी भी रूप में कमजोर नहीं, बल्कि साहस और संघर्ष की जीवित मिसाल हैं।
कार्यक्रम में संस्था की प्रबंधक डॉ. प्रीति यादव के साथ शशि वर्मा, राखी, सोफिया गांधी, बृंदा, पूजा यादव, स्वाति दीक्षित, रंजना पैजावार और राखी दीक्षित सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान सर्वाइवर्स के साथ आत्मीय संवाद किया गया, उनके अनुभवों को सुना गया और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। माहौल भावुक होने के साथ-साथ प्रेरणा से भी भरा रहा।
यह कार्यक्रम न केवल एक आयोजन था, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाला एक संदेश भी—
“सम्मान और समानता हर इंसान का अधिकार है।”






