कानपुर पुस्तक मेला में काव्य गोष्ठी का आयोजन

19 नवंबर बुधवार को स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज पुस्तक मेले में एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कुछ चुनिंदा कवियों ने काव्य पाठ किया।


युवा कवित्री खुशी गुप्ता ने अंधेरे और चोरी जैसे विषयों को आधार बनाकर कुछ मानवीय संवेदनाओं को स्पष्ट किया तो वही कवयित्री रुपिना मिश्रा ने अपने बेहद कोमल अंदाज से उपस्थित श्रोताओं को मोहित किया। रुपीना मिश्रा की कविता में बुजुर्ग होती पीढ़ी की भावनाओं को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया उन्होंने कहा की एहसास बुजुर्ग और सपने कबाड़ नहीं होते।
वही कवित्री पल्लवी गर्ग ने गंगा किनारे के कई सुंदर शब्द चित्र खींचे। केशों को उपमान बनाकर प्रेम की एक बहुत सुंदर कविता सुनाई। पल्लवी गर्ग की कविता “माँ अब बड़ी हो रही है” ने सबको भावुक कर दिया

Prime Video पर आते ही बदली इस फ्लॉप फिल्म की किस्मत, 2 घंटे 55 मिनट की कहानी नहीं करेगी बोर


अंत में कवि राजेश अरोड़ा ने कुछ रूमानी कविताएं सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। उनकी कविता कवि का दिल थके हारे लोगों का अस्पताल है और मैं तुमको देखता हूं / तुमको देखना लगता है जैसे / मै देख रहा हूं पूरी दुनिया । लोगों ने बहुत पसंद की । मौलि सेठ ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया ।


कवि सम्मेलन में शहर के बुद्धिजीवी , लेखक जनवादी लेखक संघ के सईद नकवी , रजिया नकवी , अनिता मिश्रा , प्रखर श्रीवास्तव , ईरा प्रकाशन की अलका मिश्रा, आदि उपस्थित रहे ।

शेयर करें
  • Ankit Awasthi

    Regional Editor

    Related Posts

    गणेश शंकर विद्यार्थी : स्मारक की प्रतीक्षा में एक विरासत

    गणेश शंकर विद्यार्थी : स्मारक की प्रतीक्षा में एक विरासत- कानपुर की मिट्टी में इतिहास केवल किताबों में नहीं, बल्कि गलियों, मंदिरों और लोगों की यादों में भी जिंदा है।…

    शेयर करें

    भगत सिंह की याद में गोष्ठी, कानपुर की क्रांतिकारी विरासत पर चर्चा

    भगत सिंह की याद में गोष्ठी, कानपुर की क्रांतिकारी विरासत पर चर्चा – कानपुर के फजलगंज स्थित प्रताप सिंह पार्क के समीप स्थापित Bhagat Singh की प्रतिमा के पास एक…

    शेयर करें

    One thought on “कानपुर पुस्तक मेला में काव्य गोष्ठी का आयोजन

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *