महते विद्या मंदिर गंगानगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती

शुक्लागंज। गंगानगर स्थित प्रतिष्ठित गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती हर्ष, उल्लास और शैक्षणिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओ.पी.जे.डी. इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रतीभान सिंह एवं गणित प्रवक्ता रमेश वर्मा द्वारा गणितज्ञ रामानुजन के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर किया गया।इसके पश्चात विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र जी मिश्र ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका भावपूर्ण स्वागत किया।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के गणित विषय के मर्मज्ञ आचार्यों की योजना के अनुसार भैया-बहनों द्वारा गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी में छात्रों ने गणितीय सूत्रों, मॉडलों एवं प्रयोगों को अत्यंत सरल व आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों का हृदय प्रफुल्लित हो उठा। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा के साथ-साथ उन्हें मार्गदर्शन देने वाले आचार्य बंधुओं एवं विद्यालय के कुशल नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की।रामानुजन का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत गणित प्रवक्ता द्वारा अपने प्रेरक उद्बोधन में बताया गया कि 22 दिसंबर को श्रीनिवास रामानुजन की जयंती राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाई जाती है।

रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के इरोड में एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अल्प संसाधनों के बावजूद उन्होंने गणित में असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कीं। मात्र 12 वर्ष की आयु में उन्होंने त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर अनेक प्रमेय विकसित किए। भारत सरकार ने वर्ष 2012 में उनके योगदान को सम्मान देते हुए उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया। रामानुजन द्वारा विकसित 3900 से अधिक गणितीय सूत्र और प्रमेय आज भी कंप्यूटर विज्ञान, ब्लैक होल थ्योरी एवं आधुनिक विज्ञान में उपयोग किए जा रहे हैं।इसके पश्चात पूर्व प्रधानाचार्य रतीभान सिंह ने भी विद्यार्थियों को परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व संकुल उन्नाव के विज्ञान संयोजक अजय विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति इस अवसर पर गणित प्रवक्ता आदित्य मिश्र, नवनीत बाजपेई, कमलेश गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, मनीष भोला, हरिओम, प्रियंक, शरद मिश्र, जगत नारायण द्विवेदी, अजय शर्मा एवं अलका दीक्षित सहित अनेक आचार्य-बंधु एवं भगिनियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रमुख ओम बाबूजी मिश्र एवं उनके सहयोगी खेल प्रशिक्षक प्रदीप द्विवेदी द्वारा प्रदान की गई।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *