शातिर वाहन चोर दबोचा गया, चोरी की बाइक बरामद

उन्नाव/शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के सख्त और सक्रिय नेतृत्व में गंगाघाट पुलिस ने अपराधियों पर करारा प्रहार करते हुए वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ा ब्रेक लगा दिया है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को रंगे हाथों दबोचते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। लगातार मिल रही वाहन चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने विशेष निगरानी और सटीक रणनीति के तहत यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त से की गई कड़ाई से पूछताछ में उसने वाहन चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से बरामद चोरी की मोटरसाइकिल को सीज करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वाहन चोरों के बीच खलबली मच गई है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है। क्षेत्रवासियों ने कोतवाली पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।
कोतवाली गंगाघाट पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि अपराध चाहे छोटा हो या बड़ा, कानून के शिकंजे से कोई नहीं बचेगा।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार पर विशाल सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का हुआ आयोजन

    शुक्लागंज। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर राजधानी मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सभासद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुप्ता (गोल्डी जी) द्वारा…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *