चोरी के ई-रिक्शा सहित शातिर चोर गिरफ्तार, गंगाघाट पुलिस को बड़ी सफलता

शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा सहित एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त तेहसिन पुत्र शमीम को सीताराम कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा संख्या UP 35 BT 9470 बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार पर विशाल सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का हुआ आयोजन

    शुक्लागंज। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर राजधानी मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सभासद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुप्ता (गोल्डी जी) द्वारा…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *