शुक्लागंज में 14 से 22 जनवरी तक होगी भव्य राम कथा, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

शुक्लागंज। राजधानी मार्ग स्थित वीरेंद्र शुक्ला जी के आवास पर दोपहर 3:00 बजे राम कथा के आयोजन को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह राम कथा 14 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक पोनी रोड स्थित राधा कृष्ण दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 14 जनवरी, बुधवार को दोपहर 11:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। राम कथा का आयोजन लगातार 9 दिनों तक चलेगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित संजीव कृष्णा दुबे जी (छिबरामऊ) द्वारा किया जाएगा, जबकि आचार्य श्री योगेश द्विवेदी जी कार्यक्रम में आचार्य के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रेस वार्ता में वीरेंद्र शुक्ला जी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की। इस अवसर पर कमल दोसर, संजय तिवारी, प्रसून दोसर, अजीत सिंह, विनोद कुमार, अनूप साहू, विशाल गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *