शुक्लागंज में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय — अब आपके शहर में Metropolis Healthcare!



शुक्लागंज। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। अब शुक्लागंज में देश की प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय पैथोलॉजी चेन Metropolis Healthcare की अत्याधुनिक लैब शुरू होने जा रही है। इससे स्थानीय लोगों को अब उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधाओं के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

देशभर में अपनी सटीक जांच रिपोर्ट, आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के लिए जानी जाने वाली यह लैब अब शुक्लागंज में भी उपलब्ध होगी। लैब में अत्याधुनिक और पूरी तरह ऑटोमेटेड मशीनों के माध्यम से ब्लड टेस्ट, थायराइड प्रोफाइल, शुगर जांच, हार्मोन टेस्ट, विटामिन जांच, विशेष पैकेज सहित विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। लैब प्रबंधन के अनुसार, यहां अनुभवी पैथोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ की देखरेख में जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को सही समय पर उपचार शुरू करने में सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस लैब की शुरुआत से क्षेत्र में डायग्नोस्टिक सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही मरीजों को पारदर्शी, सटीक और भरोसेमंद रिपोर्ट उपलब्ध होंगी।
स्थानीय नागरिकों ने इसे शुक्लागंज के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। अब “समय पर जांच, समय पर इलाज” का लक्ष्य और अधिक सशक्त रूप में साकार होगा।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *