कानपुर। शहर के रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही श्याम बिल्डर्स की नई आवासीय परियोजना ‘फेज-2’ का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमडी सुरेश पाल ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर परियोजना का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इससे पहले श्याम बिल्डर्स द्वारा विकसित ‘आर्यरा ग्रीन सिटी’ परियोजना को लोगों ने काफी सराहा था और वह सफलतापूर्वक विकसित की जा चुकी है। उसी सफलता की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब कंपनी ने अपनी नई साइट फेज-2 की शुरुआत की है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने श्याम बिल्डर्स की टीम को इस नई पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों को भरोसेमंद, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराना है, जिससे शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों का भी तेजी से विकास हो सके। इस अवसर पर डायरेक्टर सुमित पाल, डायरेक्टर अरविंद विश्वकर्मा (सोनू), मैनेजर आलोक पाल, शिवकुमार पाल सहित कई गणमान्य लोग और सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने परियोजना की सफलता और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्याम बिल्डर्स के प्रतिनिधियों ने बताया कि फेज-2 में बेहतर प्लानिंग, सुव्यवस्थित लेआउट और आधुनिक सुविधाओं के साथ आवासीय प्लॉट विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर आवासीय विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।









