अखिल भारतीय परशुराम ब्रिगेड की तैयारी बैठक संपन्न, 18 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम का आयोजन

शुक्लागंज। नगर के सुर्या ग्लैक्सी होटल में अखिल भारतीय परशुराम ब्रिगेड की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में ब्रिगेड की कमान अखिल भारतीय परशुराम यूथ ब्रिगेड इकाई के पदाधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें कार्यक्रम की जिम्मेदारियां दी गईं।
बैठक में ब्रिगेड के महासचिव इन्द्रेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 18 अप्रैल (शनिवार) को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर ब्रिगेड का 18वां वार्षिकोत्सव एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्वान एवं बुद्धिजीवियों के आशीर्वाद के साथ प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संगठन के सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में संस्थापक उमेश शुक्ल, अध्यक्ष राजनारायण मिश्रा, संगठन सचिव मोहित शुक्ला, संजय बाजपेई, सौरभ पाण्डेय, सहसंस्थापक सुशील शुक्ला एडवोकेट, नगर पालिका परिषद उन्नाव अध्यक्ष प्रतिनिधि भानू मिश्रा, यूथ ब्रिगेड संयोजक शुभम दीक्षित, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, अखिलेश शुक्ला, ऋषभ दीक्षित, विवेक तिवारी, हिमांशु शुक्ला, केशव दुबे, देवा दीक्षित, दिलीप शुक्ला, अजय बाजपेई, शानू शुक्ला, विपिन मिश्रा, राज मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, भारत तिवारी, डॉ. सुरेश मिश्रा, राजीव शुक्ला, स्वदेश शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *