गंगाघाट में सघन वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप,नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

शुक्लागंज।।कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ बालू घाट तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी डिग्गियों तक खोलकर गहन जांच-पड़ताल की।
वाहन चेकिंग के समय यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों के खिलाफ सख़्त चालानी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, बिना कागजात और नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर अंकुश लगाना और आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करना है।
अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने साफ संदेश दे दिया कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख़्ती जारी रहेगी।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार पर विशाल सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का हुआ आयोजन

    शुक्लागंज। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर राजधानी मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सभासद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुप्ता (गोल्डी जी) द्वारा…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *