गणतंत्र दिवस पर पत्रकारों का ऐतिहासिक सम्मान, शुक्लागंज में गूंजा पत्रकारिता का स्वाभिमान


उन्नाव/शुक्लागंज। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा और जिम्मेदारी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य, गरिमामयी एवं ऐतिहासिक पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया। शुक्लागंज के राजधानी मार्ग स्थित पशु चिकित्सालय वाली गली में आयोजित इस समारोह में जिले भर से आए पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष सूरज मिश्रा ने पत्रकार साथियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार केवल समाचार नहीं लिखता, बल्कि समाज की दिशा तय करने की अहम भूमिका निभाता है। निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। वक्ताओं ने कहा कि चुनौतीपूर्ण दौर में ऐसे आयोजन पत्रकारों के आत्मबल को बढ़ाते हैं और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हैं। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पत्रकार हितों के लिए निरंतर संघर्षरत है।
समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर उमेश, गोलू, नितिन, हंजला, पंकज, शोभित, अबरार, मोनू, विजय सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्द, एकता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *